Thursday, October 22nd, 2026

श्रेयस वनडे सीरीज से हुए बाहर

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बैट्समैन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer Injury Update) चोट के कारण इंग्लैंड (India vs England ODI Series) के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के बाकी बचे दो वनडे से बाहर हो गए हैं। श्रेयस को पहले वनडे में फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लग गई थी।


वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक, श्रेयस के कंधे में चोट है उनका आईपीएल के पहले हाफ में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए भी खेलना संदिग्ध है। श्रेयस आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हैं। हालांकि अभी तक बीसीसीआई की ओर से श्रेयस के वनडे सीरीज से बाहर होने की कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

श्रेयस को यह चोट ओपनर शिखर धवन के शॉट को रोकने के प्रयास में डाइव के दौरान लगा। उनका बांया कंधा चोटिल है। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और स्कैन कराया गया। श्रेयस कराहते हुए मैदान से बाहर गए। चोट के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बताया कि श्रेयस के कंधे की हड्डी खिसक गई है और उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है।

 

#श्रेयस अय्यर

Source : Agency

पाठको की राय